Mr Beast In India: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए भारत आए मिस्टर बीस्ट! यूट्यूबर की भारत यात्रा के बीच चर्चा शुरू

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के प्रमोशन के लिए भारत आए मिस्टर बीस्ट! यूट्यूबर की भारत यात्रा के बीच चर्चा शुरू
मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर इन दिनों भारत आए हुए हैं। बीते दिन वे आगरा में ताजमहल देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच चर्चा यह शुरू हो गई है कि वे फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन में हिस्सा ले सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर इन दिनों भारत आए हुए हैं। बीते दिन वे आगरा में ताजमहल देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच चर्चा यह शुरू हो गई है कि वे फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन में हिस्सा ले सकते हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत इस मेगा बजट फिल्म का प्रचार काफी बड़े स्तर पर होने की तैयारी है। ऐसे में मिस्टर बीस्ट भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।

'रामायण' के प्रमोशन के लिए भारत आए मिस्टरबीस्ट

खबरों के मुताबिक, मिस्टर बीस्ट 26 सितंबर को रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के लिए होने वाले एक खास शोकेस में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के भी उनके साथ बातचीत में शामिल होने की खबर है। हालांकि, यश इस इवेंट का हिस्सा होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे एक्टर रवि दुबे के भी इस खास इवेंट में शामिल होने की खबर है।

यह भी पढ़े -जिस चीज से डर लगे, उसे जरूर करना चाहिए, उज्ज्वल निकम का रोल निभाने पर बोले राजकुमार राव

वायरल स्क्रिन शॉट ने बढ़ाईं अफवाहें

शुरुआत में मिस्टर बीस्ट और 'रामायण' के साथ आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक इनविटेशन के स्क्रीनशॉट तेजी से शेयर होने लगे, जिसमें मीस्टर बीस्ट की मौजूदगी में खास रामायण इवेंट का जिक्र था। इस खास बातचीत को 'रामायण' के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।


Created On :   26 Sept 2026 3:04 PM IST

Tags

Next Story