Ramayana Promotional Event: फिल्म रामायण के प्रमोशन में शामिल हुए मिस्टर बीस्ट, हाथ जोड़कर जताया आभार, रणबीर और साई पल्लवी भी आए नजर

फिल्म रामायण के प्रमोशन में शामिल हुए मिस्टर बीस्ट, हाथ जोड़कर जताया आभार, रणबीर और साई पल्लवी भी आए नजर
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है दर्शक इसकी रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन को लेकर एक खास तस्वीर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है दर्शक इसकी रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन को लेकर एक खास तस्वीर सामने आई है। 26 सितंबर को एक स्पेशल प्रमोशनल इवेंट में मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट भी नजर आए। जिससे साफ है की फिल्म को ग्लोबली प्रमोट किया जा रहा है।

स्टारकास्ट के साथ नजर आए मिस्टर बीस्ट

इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, डायरेक्टर नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, रवि दुबे और मिस्टर बीस्ट एक साथ नजर आए। सभी ने कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान रणबीर और मिस्टर बीस्ट की साथ में तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सामने आई तस्वीरों में रणबीर कपूर कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं, मिस्टर बीस्ट भी उनके साथ पोज देते दिखाई दिए। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

‘रामायण’ में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। बता दें कि 'रामायण' इसी साल दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को रिलीज होगी।

Created On :   26 Sept 2026 6:58 PM IST

Tags

Next Story