Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रजत बेदी, यारी रोड कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने कही ये बात

मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रजत बेदी, यारी रोड कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने कही ये बात
मुश्ताक खान का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज शुक्रवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है। उन्होंने 'वेलकम', 'गदर', 'आशिकी', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हम हैं राही प्यार के' जैसी कई फिल्मों में काम करके अपने दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से मुश्ताक खान मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। वह काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। आज शुक्रवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

कहां होगा अंतिम संस्कार?

मुश्ताक खान कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। कल गुरुवार को उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेता अपने अंतिम सफर पर रवाना हो गए हैं।

अंतिम यात्रा में पहुंचे रजत बेदी

मुश्ताक खान के अंतिम सफर में एक्टर रजत बेदी पहुंचे। उनके अलावा अभिनेता अली खान भी शामिल हुए। अली खान ने बताया कि वे नानावटी अस्पताल में मुश्ताक खान से मिले थे। उन्हें देखकर अभिनेता मुस्कुरा गए थे और बहुत खुश हुए। अली खान ने मुश्ताक से आखिरी मुलाकात को याद किया।

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उन्हें कैंसर हुआ था। कैंसर का पहला स्टेज था। मगर, कब वह बढ़ गया, पता ही नहीं चला। हमें जब तक मालूम हुआ, वे इस दुनिया में नहीं रहे। वे अपने आखिरी दिनों में भी मुस्कुराते रहे। मुस्कुराते हुए ही वे इस दुनिया से गए हैं'। मोहसिन ने आगे कहा, 'आखिरी बार मेरी उनसे जो बातचीत हुई थी वे बहुत खुश थे। वे मुस्कुरा रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं इस दुनिया में आकर बहुत खुश हूं। मैंने जो काम किया, हो सकता है वो काम लोगों तक पहुंचा हो, जो पहुंचा भी है'। मोहसिन ने आगे कहा कि उन्हें (मुश्ताक खान को) हमारे प्यारे हिंदुस्तान में जन्म होने पर बहुत गर्व था।


Created On :   25 Sept 2026 1:55 PM IST

Tags

Next Story