मनोरंजन: फिक्की फ्रेम्स 2026 में इस बार अजय देवगन, आयुष्मान और राजकुमार राव

फिक्की फ्रेम्स 2026 में इस बार  अजय देवगन, आयुष्मान और राजकुमार राव
मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के सबसे लंबे समय से आयोजित होने वाले सम्मेलनों में शामिल फिक्की फ्रेम्स का 26वां संस्करण 29 और 30 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के सबसे लंबे समय से आयोजित होने वाले सम्मेलनों में शामिल फिक्की फ्रेम्स का 26वां संस्करण 29 और 30 सितंबर को मुंबई में आयोजित होगा। इस बार सम्मेलन की थीम ‘इंडियाज मीडिया मोमेंट: क्रिएटिंग वैल्यू इन एन एज ऑफ इनफिनिट कंटेंट’ रखी गई है।

इसमें फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी, खेल, गेमिंग, लाइव इवेंट और क्रिएटर इकॉनमी के बदलते स्वरूप पर चर्चा होगी। सम्मेलन में अभिनेता अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, सिद्धार्थ, रूपाली गांगुली, रवि किशन, सुनीता राजवर और रणवीर बरार सहित कई कलाकार शामिल होंगे। फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर, शूजित सरकार और रिची मेहता भी विभिन्न सत्रों का हिस्सा होंगे।

उद्घाटन सत्र में फिक्की अध्यक्ष अनंत गोयनका, फिक्की मीडिया एवं मनोरंजन समिति के अध्यक्ष और जियोस्टार के एंटरटेनमेंट सीईओ केविन वाज संबोधित करेंगे। फिक्की फ्रेम्स के एंबेसडर आयुष्मान खुराना भी अपनी बात रखेंगे। सम्मेलन में ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी पर अजय देवगन, निर्देशक अभिषेक पाठक और निर्माता कुमार मंगत पाठक व आलोक जैन की विशेष बातचीत होगी। वहीं राजकुमार राव और निर्माता-निर्देशक दिनेश विजान भारतीय सिनेमा की नई दिशा पर चर्चा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, फिक्की फ्रेम्स पिछले 25 वर्षों से मीडिया और मनोरंजन उद्योग से जुड़े कारोबार, तकनीक, नीतियों और रचनात्मक क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा का प्रमुख मंच बना हुआ है। 2025 में भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र 9% बढ़कर 2.78 लाख करोड़ रुपए का हुआ।

Created On :   25 Sept 2026 12:07 AM IST

Tags

Next Story