Saif Ali Khan Received Threat: तुषार-आयुष्मान के बाद अब सैफ अली खान को मिली धमकी, जानें बाबा सिद्दीकी मर्डर केस से क्या है कनेक्शन?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड स्टार्स को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन के बाद अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इस बार धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही पुलिस
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस धमकी की प्रामाणिकता और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल सैफ अली खान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े -सैफ की दादी की विरासत हैं शाही गहने, करीना की 200 साल पुरानी कलगी और 30 कैरेट के पन्ने की पूरी कहानी, जिस पर हुआ विवाद
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुकी हैं धमकियां
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इससे पहले बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिल चुकी हैं। इन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह आईआईटी ग्रेजुएट बताया गया है। जांच में सामने आया था कि वैभव का किसी गैंग से संबंध नहीं था, बल्कि वह कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल करके कलाकारों को धमकी दे रहा था।
यह भी पढ़े -छुट्टी के दिन अक्षय-सैफ की फिल्म हैवान को मिला फायदा! जानें 'हनुमान अंश' के आगे कितनी हुई 'हैवान' की कमाई?
बीते दिनों अमिताभ बच्चन को भी मिली धमकी
बीते सोमवार को एक गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ऑनलाइन पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी जान से मारने की धमकी दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ने कई बड़े दावे किए। उसका कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद मुंबई में अभिनेता को निशाना बनाने के लिए बुनी उसकी साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है।
Created On :  
