British Royal Couple: धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे वेल्स के राजकुमार प्रिंस विलियम, करण जौहर से की मुलाकात, करीना-सैफ भी आए नजर

धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे वेल्स के राजकुमार प्रिंस विलियम, करण जौहर से की मुलाकात, करीना-सैफ भी आए नजर
ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडलटन इन दिनों भारत में हैं। प्रिंस विलियम बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के दफ्तर पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ब्रिटेन के रॉयल कपल प्रिंस विलियम और केट मिडलटन इन दिनों भारत में हैं। बीती रात उन्होंने मुंबई में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत की। इस फंक्शन में बॉलीवुड जगत के तमामा सितारें पहुंचे थे। अब वेल्स के राजकुमार ने इस दौरान करण जौहर से मुलाकात की। वे निर्माता के धर्मा प्रोडक्शंस पहुंचे। यहां उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में फिल्म निर्माण से जुड़ी बारीकियों को समझा। इस दौरान करीना कपूर और सैफ अली खान भी मौजूद रहे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विलियम ने समझीं बॉलीवुड फिल्म निर्माण की बारीकी

प्रिंस विलियम ने बॉलीवुड के कामकाज के तौर-तरीके समझे। उन्होंने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का शानदार म्यूजिक देखा। धर्मा में करण जौहर ने रॉयल कपल की मेजबानी की। इस दौरान करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नजर आए। कपल ने प्रिंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

बता दें कि मुंबई में मंगलवार को अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। करण जौहर ने यह अवॉर्ड सेरेमनी प्रेजेंट की। कई फिल्मी हस्तियां यहां शामिल हुईं। अर्थशॉट प्राइज दुनिया के प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में शामिल है। इसकी शुरुआत साल 2020 में प्रिंस विलियम और 'द रॉयल फाउंडेशन' ने की थी। बीती रात के आयोजन में भी केट और विलियम शामिल हुए थे।

करण जौहर ने किया स्वागत

आज बुधवार को प्रिंस विलियम का धर्मा के प्रोडक्शंस जबरदस्त स्वागत हुआ। करण जौहर ने भी भव्य अंदाज में उनका स्वागत किया। इस कड़ी में उनके सामने डांसर्स ने 'कभी खुशी कभी गम....' के पॉपुलर ट्रैक 'शावा शावा' पर परफॉर्म किया। इस शानदार परफॉर्मेंस ने रॉयल विजिट को एक फिल्मी टच दिया। इससे पहले सवेरे वेल्स के प्रिंस और प्रिंसेस कैथरीन सस्टेनेबल टेक्सटाइल पर फोकस करने के लिए मुंबई के लोअर परेल में चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट पहुंचे।

Created On :  

Tags

Next Story