Grammy Nominations 2027: ग्रैमी 2027 में नहीं चला ‘धुरंधर 2’ का जादू, 8 गाने भेजने के बाद भी नहीं मिला नॉमिनेशन, इस तमिल गाने ने मारी बाजी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आदित्य धर के डायरेक्सन में बनी फिल्म ‘धुरंंधर: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में लोगों को जमकर एंटरटेन किया। और साथ ही फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए। फिल्म का म्यूजिक भी फैंस को खूब पसंद आया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मगर ग्रैमी 2027 में सास्वत सचदेव का यह म्यूजिक नोमिनेशन नहीं ले पाया है। अवॉर्ड शो की फायनल नॉमीनेशन लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म के म्यूजिक का नाम नहीं है।
यह भी पढ़े -ऑस्कर ने शेयर किया दीपिका-रणवीर की फिल्म रामलीला का गाना, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन, देखें पोस्ट
जानें मेकर्स ने किन कैटेगरी मे भेजा?
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का साउंडट्रैक 2027 ग्रैमी अवार्ड्स में नोमिनेशन हासिल करने में असफल रहा। फिल्म निर्माताओं ने योजना के अनुसार कई कैटेगरी में आठ ट्रैक जमा किये थे। इसके बावजूद 16 नवंबर को आखिरी नोमिनेश लिस्ट की घोषणा के समय एल्बम को कोई जगह नहीं मिली।
कौन से गानें भेजे गए?
ग्रैमी अवॉर्ड में कई कैटेगरी होती है। इसके लिए अलग-अलग गानें अलग-अलग कैटेगरी में भेजे जाते हैं। इसमें विजुअल मीडिया के लिए लिखा गया सर्वश्रेष्ठ गीत में (फिर से), सर्वश्रेष्ठ पॉप डुओ /ग्रुप परफॉर्मेंस में (जाइये सजाना), सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस में (जान से गुजरते हैं और कन्हैया), सर्वश्रेष्ठ एशियाई पॉप संगीत प्रदर्शन (आरी आरी) और सर्वश्रेष्ठ रैप परफॉर्मेंस (मन अटकेया - डेस्टिनी) शामिल हैं।
यह भी पढ़े -रश्मिका-कृति से आमिर-गौरी तक, अंबानी परिवार के इवेंट में लगा सितारों का मेला, रणवीर सिंह ने लूटी लाइमलाइट
तमिल गाने को मिली लिस्ट में जगह
फिल्म ‘धुरंधर 2’ भले ही अपनी जगह ग्रैमी अवॉर्ड की लिस्ट में न बना पाई हो मगर भारत से एक फिल्म ने अपनी जगह जरुर बनाई है। देवन एकंबरम और सुशा का तमिल गीत 'वरुवाइ' को सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल संगीत प्रदर्शन श्रेणी में नामांकन मिला है। यह पहली बार है जब किसी तमिल गीत को ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है।
फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का कलेक्शन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1,363.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें भारत से 1,013.15 करोड़ रुपये और विदेशों से 350 करोड़ रुपये शामिल हैं।
Created On :  
