Jee Jee Re Jee Released: फिल्म 'ईठा' का पहला गाना जी जी रे जी हुआ रिलीज, ट्रेडिशनल लूक में लावणी करती दिखीं श्रद्धा कपूर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स की 'ईठा' से श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। जब से फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना 'जी जी रे जी' रिलीज किया है। गाने में श्रद्धा कपूर शानदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह गाना एक महान कलाकार की कहानी को आकार देने वाले डांस की झलक पेश करता है।
श्रेया घोषाल ने दी अवाज
'जी जी रे जी' गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल ने इसे अपनी मखमली आवाज दी है। इसका म्यूजिक अजय-अतुल ने दिया है। उन्होंने ही इसे कंपोज किया है। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स की तरफ से प्रस्तुत इस गाने में श्रद्धा 'ईठा' के किरदार में नजर आती हैं। इसमें वह पारंपरिक नौवारी साड़ी, गहनों और घुंघरुओं के साथ लावणी करती दिख रही हैं।
यह भी पढ़े -करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शेयर किए पोस्ट से बढ़ी अटकलें
गाने पर क्या बोले अजय-अतुल?
गाने के बारे में बात करते हुए अजय-अतुल ने कहा कि फिल्म में संगीत का काम सिर्फ कहानी के साथ चलना नहीं था, बल्कि इसने फिल्म के किरदारों और कहानी को स्थापित करने में एक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे बताया कि वे 'जी जी रे जी' गाने के जरिए, लावनी की पारंपरिक भावना को बनाए रखते हुए, एक दमदार रचना के माध्यम से किरदार की ताकत को दिखाना चाहते थे।
यह भी पढ़े -तलाक ले रहे जोड़े के रिश्ते में पनपेगा प्यार, 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी इम्तियाज अली की सीरीज ‘ओ साथी रे’
कब रिलीज होगी फिल्म?
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'ईठा' को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Created On :  

