The Vvaan 2 Announcement: एकता कपूर ने फिर मिलाया टीवीएफ से हाथ, 'द वन' का सीक्वल किया अनाउंस, यहां देखें पहली झलक

एकता कपूर ने फिर मिलाया टीवीएफ से हाथ, द वन का सीक्वल किया अनाउंस, यहां देखें पहली झलक
फिल्म 'द वन' की सक्सेस के बाद एकता कपूर ने छठ के शुभ अवसर पर इसके सीक्वल 'द वन 2' का एलान कर दिया है। यह अपकमिंग फिल्म पहली फिल्म में दिखाई गई लोककथाओं और फैंटेसी की दुनिया को आगे बढ़ाएगी। यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में वापस ले जाएगी जो पौराणिक कथाओं से बुनी गई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। फिल्म 'द वन' की सक्सेस के बाद एकता कपूर ने छठ के शुभ अवसर पर इसके सीक्वल 'द वन 2' का एलान कर दिया है। यह अपकमिंग फिल्म पहली फिल्म में दिखाई गई लोककथाओं और फैंटेसी की दुनिया को आगे बढ़ाएगी। यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में वापस ले जाएगी जो पौराणिक कथाओं से बुनी गई है। 'द वन 2' के साथ, बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, 'द वन' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अहम किरदारों में थे। खबरों के मुताबिक लगभग 65 करोड़ में बनी 'द वन' ने भारत में 71.76 करोड़ रुपये कमाए थे।

टीवीएफ के साथ आईं एकता

'बालाजी मोशन पिक्चर्स' और TVF के सहयोग से पेश की जा रही 'द वन 2' के साथ, एकता कपूर और TVF एक बार फिर साथ आए हैं। वे अपनी साझेदारी को जारी रखते हुए पहली फिल्म की कहानी को और आगे बढ़ाएंगे। इसमें एक देवी, प्राचीन लोककथाएं और रहस्यमयी शक्तियां दिखाई गई थीं। इस सीक्वल के जरिए मेकर्स इसी नींव को और मजबूत करते हुए 'द वर्ल्ड ऑफ वन' नाम से एक यूनिवर्स तैयार करना चाहते हैं।

सीक्वल की घोषणा करते हुए मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें सीक्वल की रहस्यमयी दुनिया की एक झलक मिलती है। इसमें एक छोटी बच्ची एक तितली का पीछा कर रही है, जबकि कुछ रहस्यमयी शक्तियां उसका पीछा कर रही हैं। दृश्य तब और दिलचस्प हो जाता है, जब बच्ची की लाल आंखें पहली फिल्म के क्लाइमेक्स की याद दिलाती हैं।

Created On :  

Tags

Next Story