Call Me Bae 2: अनन्या पांडे की कॉल मी बे 2 में हुई श्रुति हासन की एंट्री, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरीज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अनन्या पांडे अपकमिंग सीरीज 'कॉल मी बे' के सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के पहले सीजन को सेलेब्स ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। कॉलिन डी’कुन्हा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। 'कॉल मी बे' सीजन 2 को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़े -अक्षय के बेटे आरव के लिए अनन्या ने बनाए मफिन, विदेश से शेयर की फोटो, क्या शुरू हुई लव स्टोरी?
कब रिलीज होगी सीरीज?
प्राइम वीडियो ने आज 17 नवंबर 2026 को हिंदी ओरिजिनल सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। यह सीरीज आज से ठीक एक महीने बाद 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। यह आठ एपिसोड वाली सीरीज अपने ह्यूमर, ग्लैमर और दोस्ती के अनोखे मेल के साथ वापसी कर रही है।
'कॉल मी बे 2' की स्टारकास्ट
नई सीरीज अपने साथ टैलेंटेड एक्टर्स की टीम लेकर आ रही है। इसमें अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं, जबकि श्रुति कमल हासन भी सीरीज का हिस्सा बन रही हैं। इनके अलावा इसमें वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों को निभाते दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़े -अष्टमी पर चाहिए सबसे खूबसूरत लुक? करीना से श्रद्धा तक, इन बॉलीवुड दीवाज के पर्पल आउटफिट्स करें ट्राई
क्या होगी सीरीज की कहानी?
बेला 'बे' चौधरी जीत के जोश, बड़े सपनों और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वापस आ गई है। मगर जहां उसका करियर ऊपर की तरफ जा रहा है, वहीं उसकी लव लाइफ उतनी ही उलझी हुई है। अब जब दो चाहने वाले बे के दिल को अलग-अलग राह पर अपनी तरफ खींच रहे हैं। ऐसे में उसे रोमांस, हार्टब्रेक से लेकर किए गए कई गलत फैसलों से दो चार होना पड़ता है। इस बार भी बे अपने सिग्नेचर स्टाइल में हर मुश्किल और ट्विस्ट का सामना करने वाली है।
Created On :  
