Navratri 2026: अष्टमी पर चाहिए सबसे खूबसूरत लुक? करीना से श्रद्धा तक, इन बॉलीवुड दीवाज के पर्पल आउटफिट्स करें ट्राई

अष्टमी पर चाहिए सबसे खूबसूरत लुक? करीना से श्रद्धा तक, इन बॉलीवुड दीवाज के पर्पल आउटफिट्स करें ट्राई
महाअष्टमी पर पर्पल रंग के कपड़े पहनकर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो कृति सेनन, करीना कपूर, आलिया भट्ट श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के स्टाइलिश आउटफिट्स से इंस्पिरेशन लें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन पर्पल (बैंगनी) रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। अगर आप भी अष्टमी की पूजा, गरबा या कन्या पूजन के लिए पर्पल रंग के स्टाइलिश और ट्रेडिशनल कपड़े पहनने की सोच रही हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये आउटफिट आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकते हैं। करीना कपूर के क्लासी एथनिक आउटफिट से लेकर श्रद्धा कपूर की ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी तक, आप इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। ये आउटफिट आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देंगे।

कृति सेनन का रॉयल पर्पल अनारकली लुक

अगर आप स्टाइलिश और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो कृति सेनन के पर्पल अनारकली सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी, मैचिंग दुपट्टे और झुमकों के साथ यह लुक अष्टमी की पूजा के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।


करीना कपूर का क्लासी एथनिक लुक

करीना कपूर का गहरे पर्पल रंग का एथनिक आउटफिट ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। हैवी प्रिंट और ऑक्सिडाइज्ड जूलरी के साथ आप इस तरह के लुक को अपनाकर खूबसूरत और ग्रेसफुल दिख सकती हैं।


आलिया भट्ट का सिंपल और एलिगेंट सूट

अगर आप सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो आलिया भट्ट के पर्पल सूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिल्वर वर्क वाला दुपट्टा और हल्का मेकअप इस तरह के लुक की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।


यह भी पढ़े -मां कालरात्रि की पाना चाहते हैं कृपा तो, नवरात्रि के सावतें दिन पहनें नीले रंग के कपड़े, यहां से लें आइडियाज

श्रद्धा कपूर की ट्रेडिशनल पर्पल सिल्क साड़ी

अगर आप पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो श्रद्धा कपूर की पर्पल सिल्क साड़ी से इंस्पिरेशन लें। ग्रीन ब्लाउज, गोल्ड जूलरी और बन हेयरस्टाइल के साथ इस तरह का लुक पूजा के मौके पर बेहद खूबसूरत लगेगा।


अनन्या पांडे का मॉडर्न पर्पल साड़ी लुक

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच चाहती हैं, तो अनन्या पांडे की पर्पल साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। स्टाइलिश ब्लाउज, हल्की जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ आप अष्टमी के मौके पर एक अलग और खूबसूरत लुक पा सकती हैं।



Created On :   17 Oct 2026 5:00 PM IST

Tags

Next Story