Celebs on Social Media: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, यूजर्स ने की तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 18 नवंबर को शाहिद कपूर की पत्नि मीरा राजपूत मुंबई में हुए 'द अर्थशॉट प्राइज' इवेट में नजर आईं। यहां वह शानदार ब्लू आउटफिट में नजर आईं। उनके आउटफिट या किसी दूसरी महंगी चीज के बजाए उनके पेट पर नजर आ रहे स्ट्रेच मार्क्स ने फैंस का ध्यान खींचा। मीरा ने इन मार्क्स को छिपाने की कोशिश नहीं की बल्कि पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हैं और यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
कैसा है मीरा का आउटफिट?
इस खास इवेंट में मीरा ब्लू कलर के लॉन्ग आउटफिट में नजर आईं। इस ड्रेस में उनकी कमर के पास कट बना हुआ था। कमर के बीच में लगा बकल अलग लुक दे रहा था। उनकी ड्रेस में एक लॉन्ग केप भी था। इस आउटफिट में मीरा काफी स्टाइलिश लगीं।
फैंस कर रहे मीरा की तारीफ
इवेंट से मीरा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी कमर पर बने स्ट्रेच मार्क की चर्चा कर रहे हैं। फैंस मीरा की इस बात को लेकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपने मार्क्स को छुपाने की कोशिश नहीं की। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'जिस तरह से उन्होंने स्ट्रेच मार्क दिखाया वह मुझे अच्छा लगा।' एक और यूजर ने लिखा 'स्ट्रेच मार्क्स दिखाना अपने आप से प्यार करने का एक तरीका है।' एक और यूजर ने लिखा 'वह जिस तरह से मां की खूबसूरती दिखा रही हैं, मुझे वह बहुत अच्छा लगा।'
यह भी पढ़े -करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में नजर आएंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शेयर किए पोस्ट से बढ़ी अटकलें
कब हुई मीरा और शाहिद की शादी?
शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से जुलाई 2015 में शादी की थी। कपल ने पहले बच्चे के रूप में 2016 में मीशा कपूर का स्वागत किया। जैन 2018 में हुए। मीरा पहले कई बार प्रेगनेंसी और उसके बाद शरीर में आने वाले बदलावों पर बात कर चुकी हैं।
Created On :  

