Haiwaan Box Office Collection: छुट्टी के दिन अक्षय-सैफ की फिल्म हैवान को मिला फायदा! जानें 'हनुमान अंश' के आगे कितनी हुई 'हैवान' की कमाई?

छुट्टी के दिन अक्षय-सैफ की फिल्म हैवान को मिला फायदा! जानें हनुमान अंश के आगे कितनी हुई हैवान की कमाई?
प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं रही है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के होेने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं रही है। सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के होेने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। ओपनिंग डे पर भी फिल्म कोई खास कमाई नहीं कर सकी। वहीं तीसरे दिन रविवा को तो इसका हाल और बुरा रहा। इस फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान ‘हनुमान अंश’ से हुआ है। वहीं मिर्जापुर द मूवी ने भी इस फिल्म का काम बिगाड़ा है।

रविवार को कितनी हुई कमाई?

फिल्म 'हैवान' शुक्रवार 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने लीड रोल निभाया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 3 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ‘हैवान’ ने 2.50 करोड़ का कारोबार किया। वहीं अपने पहले रविवार यानी तीसरे दिन ही फिल्म का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। रविवार देर रात तक इस फिल्म ने मात्र 1.85 करोड़ रुपये ही कमाए। इस तरह ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड की कुल कमाई मात्र 7.35 करोड़ रही है।

‘हनुमान अंश’ अब भी दे रही टक्कर

इस फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान ‘हनुमान अंश’ से हुआ है। फिल्म अपने छठे हफ्ते में भी हर दिन 'हैवान' से चार से पांच गुना ज्यादा कमा रही है। शुक्रवार को इसने 10.50, शनिवार को 18.50 और रविवार को 22.50 करोड रुपये कमाए। इसका कुल कारोबार अब 214.63 करोड़ रुपये का हो चुका है।

'मिर्जापुर द मूवी' का भी बेहतर कलेक्शन

इस वीकेंड मिर्जापुर द मूवी ने भी हैवान से ज्यादा कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 9.50 करोड़, शनिवार को 13.50 कराेड़ और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 184.70 हो चुका है।

Created On :  

Tags

Next Story