Box Office Collection: 'द पैराडाइज' ने की दमदार शुरुआत, जानें 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की कमाई पर पड़ा कितना असर?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के दबदबे के बीच कल फिल्म 'द पैराडाइज' ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी है। वहीं ओपनिंग डे पर इसने शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म के आने से 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की कमाई पर असर पड़ा है। लेकिन फिर भी ये फिल्में अपने कदम जमाए हुए है।
यह भी पढ़े -'कल्कि 2898 एडी' तो बस शुरुआत है, भारतीय पौराणिक कहानियों में बहुत कुछ बाकी है नाग अश्विन
'द पैराडाइज' ओपनिंग डे कलेक्शन
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म 'द पैराडाइज' ने कल ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने तेलुगु भाषा से 43.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी भाषा में 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तमिल में 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
'मिर्जापुर द मूवी' कलेक्शन
फिल्म 'मिर्जापुर' 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। कल गुरुवार को 21वें दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले 20वें दिन कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा था। 'मिर्जापुर द मूवी' का टोटल नेट कलेक्शन 223 करोड़ रुपये हो चुका है।
'हनुमान अंश' कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। कल गुरुवार को 49वें दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। अब सवाल है कि क्या 'द पैराडाइज' की रिलीज से इसके कलेक्शन पर असर पड़ा है? तो सवाल है कि नहीं। दरअसल, इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 48वें दिन 'हनुमान अंश' ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 'द पैराडाइज' की कमाई में 10 लाख रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई। हनुमान अंश का टोटल नेट कलेक्शन 288.33 करोड़ रुपये हो चुका है।
Created On :   25 Sept 2026 11:32 AM IST












