Bigg Boss 20: वीकएंड का वार में सलमान खान लगाएंगे रीति तिवारी की क्लास? आसिफ खान को भी लगेगी फटकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के सीजन 20 में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। वेब सीरीज 'पंचायत' में दमाद का रोल निभाकर फेमस होने वाले एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। उनकी कुछ टिप्पणीयों के वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं। वहीं बीते दिनों रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जबर्दस्त फाइट हुई। रीति ने कुछ 'अपशब्द' भी काजी को बोल दिए। फिर, एक टास्क के दौरान भी रीति ने काजी को काफी गलत शब्द कहे। बिग बॉस 20' के वीकएंड के वार का प्रोमो सामने आया है। इसमें सलमान खान को नाराज होते देखा जा सकता है। उन्होंने रीति तिवारी की क्लास लगाई है।
यह भी पढ़े -'दिल चाहता है' के टाइटल ट्रैक के बने थे 21 मिक्स, फिर भी फाइनल में रखा गया रफ ट्रैक शंकर महादेवन
सलमान खान ने रीति से क्या कहा?
'बिग बॉस' में वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान घरवालों के पूरे वीक के व्यवहार पर चर्चा करते हैं। नियम और सीमाएं तोड़ने वाले प्रतिभागियों को लताड़ा भी जाता है। इस बार निशाने पर रीति तिवारी और आसिफ खान रहे। सामने आए प्रोमो में सलमान खान ने रीति से कहा, 'आप काजी के प्रति बहुत ही जलन रखती हैं और असुरक्षित हैं'। इस पर रीति कहती हैं, 'मैं जलती तो नहीं हूं, मुझे एक इंसान के तौर पर वह पसंद नहीं हैं'।सलमान ने आगे कहा, 'एक लिमिट में डिसरिस्पेक्ट करना होता है, लेकिन तुमने सारी हदें पार कर दीं'। रीति ने अपनी सफाई दी, मगर सलमान ने एक नहीं सुनी।
यह भी पढ़े -'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'
सलमान ने आसिफ खान से किया सवाल
प्रोमो में देखा जा सकता है कि इसके बाद सलमान खान सभी घरवालों से कहते हैं, 'आप लोगों को ये नहीं लगा कि ये डिसरिस्पेक्ट की सारी लाइन क्रॉस कर गईं। आप लोग चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं'। इसके बाद सलमान ने गुस्से में आसिफ खान से पूछा, 'कहां गई आपकी अक्ल ? अगर आपकी बहन के ऊपर ये डिस होता और इसे कोई और करती तो करने देते आप'?
Created On :   26 Sept 2026 11:45 AM IST












