मनोरंजन: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की गूंज, दुनियाभर में 400 करोड़ के पार पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की गूंज, दुनियाभर में 400 करोड़ के पार पहुंची कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद ‘हनुमान अंश’ ने कमाई की रफ्तार ऐसी पकड़ी कि अब दुनियाभर में 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद ‘हनुमान अंश’ ने कमाई की रफ्तार ऐसी पकड़ी कि अब दुनियाभर में 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस डिवोशनल ड्रामा का कथित बजट महज 1.7 करोड़ रुपए था। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपए कमाए थे, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई।

रिलीज के 52वें दिन यानी आठवें रविवार तक फिल्म ने भारत में 307.03 करोड़ रुपए नेट कमाए हैं, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 362.70 करोड़ और विदेशों में 38.50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस तरह फिल्म की कुल दुनियाभर की कमाई 401.20 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवक की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है, जो मां की मौत के बाद जीवन और ईश्वर की तलाश में निकलता है।

उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसका रूपांतरण उस संत के रूप में होता है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से जाना गया। फिल्म उनके प्रेम, सेवा और करुणा के संदेश पर केंद्रित है। इसका निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है, जबकि मुख्य भूमिका में शोभिनव सत्या नजर आए हैं।

Created On :   29 Sept 2026 12:57 AM IST

Tags

Next Story