Celebs on Social Media: शादी के बंधन में बंधने वाले हैं इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू? वेडिंग कार्ड हो रहा वायरल, जानें कब है शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख, जिन्हें मिस्टर फैसू के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर पर वे काफी फेमस हैं। और आए दिन वे अपनी पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर फैजू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबरे हैं, कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं मिस्टर फैसू की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। वायरल कार्ड में उनकी शादी की डेट और दुल्हन का नाम भी रिवील हो गया। हालांकि, फैसल शेख की तरफ से अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है। एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में फैजू की शादी के कार्ड की झलक दिखाई है।
यह भी पढ़े -उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी'
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मिस्टर फैजू?
वीडियो में एक डेकोरेटेड बोर्ड दिख रहा है जिस पर मिस्टर फैजू एंड तान्या लिखा है। इस क्लिप ने उनके फैंस के बीच काफी चर्चा छेड़ दी है। ये वेडिंग कार्ड एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने हालिया व्लॉग में दिखाया है। वीडियो में कार्ड ओपन करती नजर आ रही हैं। वीडियों में युविका कह रही हैं, ओह माय गॉड! ये तो फैजू की शादी का कार्ड है। फाइनली वो शादी कर रहा है! फैजू वेड्स तानिया मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा।
यह भी पढ़े -ओटीटी के दौर में भी साउथ में क्यों जिंदा है थिएटर कल्चर?, एक्सपर्ट्स ने बताई नॉर्थ से बड़ी वजह
Watch 🚨
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) September 29, 2026
Social Media star and actor #MrFaisu ’s wedding card goes viral with bride’s name and nikah date 🔔
As per the wedding card, MR. FAISU & TANYA 's wedding is scheduled for October 18, 2026, followed by the reception on October 19. pic.twitter.com/DCXHNAk3d0
इस दिन है शादी
वायरल वीडियो में दिख रहे इनविटेशन कार्ड पर निकाह 18 अक्टूबर 2026 को और उसके बाद 19 अक्टूबर को रिसेप्शन की तारीख दी गई है। हालांकि, मिस्टर फैसु की रूमर्ड दुल्हन की पहचान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। न तो फैसल शेख और न ही उनके परिवार ने ये अनाउंस किया है वो किसी से शादी कर रहे है।
Created On :   29 Sept 2026 7:01 PM IST












