परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ
मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने परिवार के कितने करीब हैं और कैसे व्यस्त होने के बावजूद भी परिवार के सदस्य समय निकालकर एक-दूसरे से मिल लेते हैं।
अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे सभी मजेदार पल बिताते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी जिंदगी की टैग टीम।"
उन्होंने आगे लिखा, "चाहे अलग-अलग देश, अलग टाइम जोन, अलग शहर, काम का शेड्यूल, अपनी-अपनी जिंदगी और लगातार भागदौड़ हो। मैं जानती हूं कि मैं जितना चाहती हूं, उतना तुम्हारे साथ नहीं रह पाती और मैं वैसा नहीं दिखा पाती जैसा मैं चाहती हूं, लेकिन हर दिन मैं बिना भूले तुम सबके बारे में सोचती हूं। फिर मेरा मन शांत हो जाता है क्योंकि मैं जानती हूं कि हम कहीं भी हो, हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे। शायद प्यार हमेशा दिखावटी नहीं होता। शायद ये एक साथ सारी उथल-पुथल और खामोशी में टिके रहने के बारे में है।"
अभिनेत्री की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में थ्रिलर वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' से ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। इस सीरीज में शहीर शेख (बॉबी), संजय कपूर (गोल्डी सेखों / गोल्डी), मौनी रॉय (कामना), अविनाश मिश्रा (बंटी), निम्रित कौर अहलूवालिया (गजल), हरमन सिंघा (इंस्पेक्टर दोसांझ), आशीमा वरदान (लवली) और अंकित गुलाटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका मे नजर आए थे। यह सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अवैध अप्रवासन (डंकी रूट), मानव तस्करी तथा अंगों की तस्करी की काली दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है।
कहानी बॉबी मनोचा (शाहीर शेख) और उसके भाई बंटी (अविनाश मिश्रा) के आसपास आगे बढ़ती है। कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद बॉबी लौटता है और अपने छोटे भाई को सुरक्षित विदेश भेजने की कोशिश में एक खतरनाक और हिंसक जाल में फंस जाता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 Sept 2026 5:31 PM IST












