Tu Hai Meri Kiran Film: फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज, पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति अभिनेता जहीर इकबाल जल्द ‘तू है मेरी किरण’ फिल्म में साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का ऐलान कर दिया है। साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हुआ है। फिल्म का पोस्टर देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और कपल को साथ देखना चाहते हैं। लेकिन कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं।
क्या खास है फिल्म के फर्स्ट लुक में?
काफी वक्त से सोनाक्षी सिन्हा ने सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना कर रखी थी। वहीं उनके पति जहीर इकबाल का भी कोई नया प्रोजेक्ट सामने नहीं आया था। मगर अब कपल बहुत जल्द फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में साथ अभिनय करता दिखाई देगा। फिल्म रोमांटिक थ्रिलर होगी। फिल्म के फस्ट लुक में सोनाक्षी एक टेबल पर लैपटॉप पर काम करती दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पास बैठे जहीर उन्हें घूर रहे हैं।
यह भी पढ़े -'पहली फिल्म हो या दसवीं, मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले', नए डायरेक्टर के साथ काम करने पर बोले आयुष्मान खुराना
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का लेखन और निर्देशन करण रावल ने किया है। ‘तू है मेरी किरण’ में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सर्वेश गोयल, अश्वनी कुमार, मनोज दराक और नृपाल पटेल ने मिलकर किया है।
सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग
फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की ट्रोलिंग शुरू हो गई। यूजर्स ने फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स किये। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर फ्लॉप होगी मेरे शब्द याद रखना।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या सच में आपके लगता है कि इस तरह की फिल्म कोई देखेगा?। वहीं अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ईडी को इसकी जांच करना चाहिए, कोई किसी ऐसी फिल्म पर पैसा क्यों लगाएगा जिसका फ्लॉप होना तय है।'
यह भी पढ़े -शूटिंग पर आशा पारेख का मेकअप करती थीं गीता बाली, शम्मी कपूर के सामने जताई थी उन्हें गोद लेने की इच्छा
Created On :   1 Oct 2026 4:06 PM IST












