- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या सरकार ने SBI समेत सभी पब्लिक...
PIB Fact Check: क्या सरकार ने SBI समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है? जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक गैज़ेट (सरकारी अधिसूचना) घूम रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने SBI समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
यह भी पढ़े -क्या आपको भी इंडिया पोस्ट की तरफ़ से कोई गिफ़्ट मिलने का मैसेज मिला है? जानें वायरल दावे का सच
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल डॉक्यूमेंट को फर्जी बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'सोशल मीडिया पर एक गैज़ेट (सरकारी अधिसूचना) घूम रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवा विभाग) ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने SBI समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।'
उन्होंने आगे कहा, जो डॉक्यूमेंट शेयर किया जा रहा है, वह नकली है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से पब्लिक बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने वाला ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   1 Oct 2026 2:20 PM IST














