PIB Fact Check: क्या सरकार एक बेटी के लिए 1 लाख और दो बेटियों के लिए 2 लाख रुपये दे रही है? जानें वायरल VIDEO का सच

क्या सरकार एक बेटी के लिए 1 लाख और दो बेटियों के लिए 2 लाख रुपये दे रही है? जानें वायरल VIDEO का सच
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सरकार की ओर से एक बेटी के लिए ₹1 लाख और दो बेटियों के लिए ₹2 लाख दिए जाने का दावा कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सरकार की ओर से एक बेटी के लिए ₹1 लाख और दो बेटियों के लिए ₹2 लाख दिए जाने का दावा कर रहे हैं।

पड़ताल

वायरल दावा को भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी ने फर्जी बताया है। कंपनी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'फेसबुक पेज 'Extra Yojana' ने पीएम नरेंद्र मोदी का एक डीपफेक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार एक बेटी के लिए ₹1 लाख और दो बेटियों के लिए ₹2 लाख दे रही है।'

एजेंसी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों से ऐसे लुभावने दावों से सावधान रहने और संदिग्ध लिंक या रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म पर अपनी निजी या वित्तीय जानकारी शेयर न करने की अपील की है।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   15 Sept 2026 10:12 PM IST

Tags

Next Story