- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- 22 हजार के निवेश पर हर महीने...
PIB Fact Check: 22 हजार के निवेश पर हर महीने मिलेंगे 25 लाख रुपये, जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कथित तौर पर एक इन्वेस्टमेंट स्कीम का समर्थन करते हुए दिखाए गए हैं। इस स्कीम में 22 हजार के शुरुआती निवेश पर हर महीने 25 लाख रुपये की पक्की कमाई का वादा किया गया है।
यह भी पढ़े -क्या पीएम मोदी ने भारत में इंस्टाग्राम को बंद करने का फैसला किया है? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी वायरल वीडियो का फर्जी और एआई से बना हुआ बताया है। एजेंसी के मुताबिक, 'न तो भारत सरकार और न ही प्रधानमंत्री ने किसी ऐसे इन्वेस्टमेंट प्लेटफ़ॉर्म या स्कीम का समर्थन किया है। अनजान वेबसाइटों, लिंक, कॉल करने वालों या मैसेज के साथ अपनी बैंक डिटेल्स, OTP या दूसरी फ़ाइनेंशियल जानकारी शेयर न करें।'
यह भी पढ़े -क्या पीएम नरेंद्र मोदी सभी भारतीय यूज़र्स को 3 महीने का मुफ़्त मोबाइल रिचार्ज दे रहे हैं? जानें क्या है वायरल दावे का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   10 Sept 2026 12:40 AM IST












