- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ...
PIB Fact Check: क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक हॉस्टल की बिल्डिंग ढही है? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हैं। इमारत के मलबे में 40 से 50 लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक 12 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक हॉस्टल की बिल्डिंग गिर गई।
यह भी पढ़े -क्या पीएम नरेंद्र मोदी सभी भारतीय यूज़र्स को 3 महीने का मुफ़्त मोबाइल रिचार्ज दे रहे हैं? जानें क्या है वायरल दावे का सच
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को गुमराह करने वाला बताया है। एजेंसी के मुताबिक, 'जो बिल्डिंग गिरी, वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक प्राइवेट पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन थी। गिरी हुई बिल्डिंग दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस का हॉस्टल नहीं थी।'
एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे दावों पर यकीन करने या उन्हें शेयर करने से पहले हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक स्रोतों से उनकी पुष्टि करें।
यह भी पढ़े -वित्तीय सत्यापन और संपत्ति की जांच के लिए पर्सनल बैंक अकाउंट में जमा करें पैसे, जानें क्या है वायरल नोटिस का सच?
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   6 Sept 2026 11:09 PM IST













