PIB Fact Check: क्या आपको भी WhatsApp पर मुद्रा लोन एप्लीकेशन मंजूर होने का मैसेज मिला है? जानें सच

क्या आपको भी WhatsApp पर मुद्रा लोन एप्लीकेशन मंजूर होने का मैसेज मिला है? जानें सच
व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें MUDRA लोन एप्लीकेशन मंज़ूर होने का दावा किया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें MUDRA लोन एप्लीकेशन मंज़ूर होने का दावा किया जा रहा है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक MUDRA लोन मंज़ूरी के मैसेज सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए नहीं भेजे जाते हैं। MUDRA एक रीफ़ाइनेंसिंग संस्था है और यह सीधे माइक्रो-एंटरप्रेन्योर/व्यक्तियों को लोन नहीं देती है।

एजेंसी ने आगे बताया कि MUDRA लोन दिलाने के लिए किसी एजेंट या बिचौलिए की मदद नहीं लेती है। MUDRA लोन बैंकों, NBFCs और MFIs की नज़दीकी शाखाओं से या Udyamimitra पोर्टल (http://udyamimitra.in) पर ऑनलाइन अप्लाई करके लिए जा सकते हैं।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   2 Sept 2026 11:33 PM IST

Tags

Next Story