PIB Fact Check: क्या पीएम मोदी ने भारत में इंस्टाग्राम को बंद करने का फैसला किया है? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

क्या पीएम मोदी ने भारत में इंस्टाग्राम को बंद करने का फैसला किया है? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर ‘SN Bihar Dastak’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई एक रील में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में इंस्टाग्राम को बंद करने का फ़ैसला किया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर ‘SN Bihar Dastak’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई एक रील में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में इंस्टाग्राम को बंद करने का फ़ैसला किया है।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। भारत सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने के बारे में ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।

एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे से गुमराह करने वाले दावों पर विश्वास न करें। किसी भी जानकारी को आगे शेयर करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   8 Sept 2026 1:17 AM IST

Tags

Next Story