- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- क्या 72 साल के इतिहास में पहली बार...
PIB Fact Check: क्या 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन? जानें क्या है वायरल हो रहे दावे का सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड को दावा किया जा रहा है। कुछ पोस्ट में कहा जा रहा है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (NFA) के 72 साल के इतिहास में पहली बार यह समारोह दिल्ली के बाहर, गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -जानें क्या है ग्रामीण विकास मंत्रालय के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपॉइंटमेंट लेटर का सच?
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावा को गुमराह करने वाला बताया है। एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, 'आम तौर पर, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली में आयोजित किए जाते रहे हैं। हालांकि, पहले भी यह समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित किया जा चुका है। 17वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह 1970 में चेन्नई में आयोजित किया गया था।'
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश के अन्य हिस्सों में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आयोजित करने का फैसला किया है। इसलिए, इस साल यह समारोह गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जा रहा है।'
यह भी पढ़े -22 हजार के निवेश पर हर महीने मिलेंगे 25 लाख रुपये, जानें क्या है पीएम मोदी के वायरल हो रहे वीडियो का सच
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   11 Sept 2026 9:54 PM IST













