PIB Fact Check: क्या SCO समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बॉडीगार्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को रोका? जानें वायरल दावे का सच

क्या SCO समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बॉडीगार्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को रोका? जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहे SCO समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बॉडीगार्ड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोक दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहे SCO समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बॉडीगार्ड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोक दिया।

पड़ताल

भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा अकाउंट्स द्वारा यह सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। ऐसी गुमराह करने वाली बातों से सावधान रहें। जानकारी शेयर करने से पहले भरोसेमंद स्त्रोतों से उसकी पुष्टि करें।

ऐसे कराएं फैक्ट चेक

अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।

Created On :   1 Sept 2026 7:25 PM IST

Tags

Next Story