- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान विमानों और...
PIB Fact Check: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान विमानों और कर्मियों को हुआ नुकसान! जानें क्या है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं, इनमें कुछ सच होती हैं तो कुछ फर्जी। ये खबरें मैसेज, ऑडियो या फिर वीडियो के जरिए फेसबुक, एक्स समेत कई प्लेटफॉर्मों पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान विमानों और कर्मियों को हुए नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
यह भी पढ़े -नीट-पीजी परीक्षा में लगेगी मेडिकल अधिकारियों की ड्यूटी, 5 दिन तक बंद रहेंगे CGHS वेलनेस सेंटर/डिस्पेंसरी, जानें वायरल नोटिस का सच?
पड़ताल
भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल दावे को फर्जी बताया है। एजेंसी के मुताबिक, 'पाकिस्तान से जुड़े अकाउंट्स रक्षा मंत्री @rajnathsingh का एक डिजिटल रूप से बदला हुआ वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान विमानों और कर्मियों के नुकसान के बारे में झूठे दावे किए गए हैं।'
एजेंसी ने बताया कि वीडियो फर्जी है और इसे डिजिटल रूप से बदला गया है। रक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़े -22 हजार के शुरुआत निवेश पर हर हफ्ते 5.50 लाख रुपये मिलेंगे, जानें क्या है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का सच?
ऐसे कराएं फैक्ट चेक
अगर आपके पास भी इस तरह की कोई जानकारी मैसेज, वीडियो या फिर ऑडियो के जरिए आती है उस पर सीधे भरोसा न करें। आप उसकी सच्चाई जानने के लिए पीआईबी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीआईबी के ऑफिशियल वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर भी मैसेज या वीडियो भेज कर फैक्ट चेक करा सकते हैं।
Created On :   24 Aug 2026 11:08 PM IST









