Nitin Gadkari Viral Video: 'अब नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए', क्या नितिन गडकरी राजनीति से ले रहे संन्यास? कार्यालय ने दी सफाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि वह पिछले 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं, लेकिन अब वह पहले की तरह काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए।
यह भी पढ़े -पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनकी सेवाएं सदैव रहेंगी स्मरणीय
नितिन गडकरी के कार्यालय ने दी सफाई
नितिन गडकरी के इस बयान पर खूब चर्चा हो रही है। कई रिपोर्ट्स में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह राजनीति से अलग होने की बात कर रहे हैं। बयान सामने आने के बाद उनके कार्यालय ने सफाई दी है। कार्यालय का कहना है, "नितिन गडकरी के बयान का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। वे खास तौर पर लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के बारे में बात कर रहे थे, जो उनके द्वारा स्थापित एक संस्था है और आदिवासी इलाकों में स्कूल चलाती है। इसी संदर्भ में गडकरी ने कहा कि वे अब पहले जितना काम नहीं कर सकते और युवा पीढ़ी को ज्यादा जिम्मेदारी लेने का मौका दिया जाना चाहिए।"
यह भी पढ़े -'भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं, आज के राष्ट्र-निर्माता भी', अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
ट्रस्ट के कामकाज पर दी प्रतिक्रिया
कार्यालय ने आगे बताया, "उनकी बातें साफ तौर पर ट्रस्ट के कामकाज और भविष्य के नेतृत्व से जुड़ी थीं। हालांकि, कुछ टेलीविजन चैनल इस बयान को उसके असली संदर्भ से हटाकर एक राजनीतिक टिप्पणी के तौर पर पेश कर रहे हैं।"
इस बयान की हो रही चर्चा
नितिन गडकरी हाल ही में नागपुर जिले में एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा था कि कोरोना काल के बाद उनकी लाइफस्टाइल बदल गई है। अब वह हर दिन योग करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "आप जिंदगी का मजा तभी ले सकते हैं, जब आपकी सेहत अच्छी हो। अगर आपकी सेहत अच्छी नहीं है, तो ताकत और दौलत किसी काम की नहीं है।"
Created On :   25 Aug 2026 3:08 PM IST












