Bengal News: CAA प्रक्रिया में तेजी लाएगी बंगाल सरकार, बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को जल्द सौंपेंगे नागरिकता सर्टिफिकेट

CAA प्रक्रिया में तेजी लाएगी बंगाल सरकार, बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को जल्द सौंपेंगे नागरिकता सर्टिफिकेट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार (24 अगस्त) को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा सीएए के तहत नागरिकता के लिए 2.30 लाख लोगों ने आवेदन किए, जिनमें 23 हजार लोगों को सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके है। सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में अब तेजी लाई जाएगी।

सीएम शुभेंदु अधिकारी आगे कहा, 'हम तेजी से सुनवाई पूरी करके धार्मिक उत्पीड़न के कारण बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को सर्टिफिकेट सौंप देंगे। विशेष रूप से हमारे हिंदू शरणार्थी और मतुआ समुदाय के लोग, जो लंबे समय से इस आस में थे और जिन्होंने हमें सत्ता में बैठाया है। वे अब मुझसे अपना सर्टिफिकेट ले सकते हैं।'

इन नागरिकों को दिए जा चुके हैं सर्टिफिकेट

CAA के तहत 6 समुदायों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) के शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी, जिन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत में शरण ली थी। 24 अगस्त को जितने लोगों को सर्टिफिकेट दिया गया है उससे पहले 23,956 नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। नदिया जिले में सबसे अधिक 10,191 प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि उत्तर 24 परगना में 8,930 प्रमाण पत्र प्राप्त हुए है।

Created On :   24 Aug 2026 8:51 PM IST

Tags

Next Story