MP News: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी को पद से हटाया, पार्टी से भी बाहर किया

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी को पद से हटाया, पार्टी से भी बाहर किया
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी को पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी खत्म कर दी। उन पर अनुशासन के खिलाफ काम करने का आरोप है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी पर कार्रवाई की है। पार्टी का कहना है कि राहुल दांगी ऐसे कामों में शामिल पाए गए जो कांग्रेस की सोच और नियमों के खिलाफ हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर राहुल दांगी को तुरंत ब्लॉक अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। साथ ही उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी खत्म कर दी गई है।

आपको बता दें कि, यह आदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने 23 अगस्त 2026 को जारी किया। राहुल दांगी राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा से जुड़े हुए थे। पार्टी ने साफ किया है कि अनुशासन के खिलाफ काम करने वालों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़े -22 अगस्त को दिल्ली में बीजेपी की बैठक, पहली बार जुटेंगे पदाधिकारी, पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव पर होगी चर्चा

Created On :   24 Aug 2026 3:42 PM IST

Tags

Next Story