MP News: डॉलर बचाने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया, अब चीनी आयात करना पड़ रही, ये कैसी नीति - सिंघार

डॉलर बचाने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया, अब चीनी आयात करना पड़ रही, ये कैसी नीति - सिंघार
मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत इंदौर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के मंडलम, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत इंदौर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के मंडलम, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति पर सवाल उठाए। कहा डॉलर बचाने के नाम पर पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया गया, लेकिन अब देश को 10 लाख टन चीनी आयात करने की जरूरत पड़ रही।

इथेनॉल ब्लेंडेड का असर केवल युवाओं की गाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव आम परिवारों की रसोई और त्योहारों के स्वाद पर भी पड़ रहा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नीतियों के परिणामों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय केवल दावे और भाषण कर रही है। आम जनता को महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिंघार ने भाजपा सरकार पर युवाओं, किसानों और आदिवासी समाज की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, किसान खाद के लिए परेशान है और आदिवासी समाज पोषण जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहा है, लेकिन सरकार को इन गंभीर समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन की घुसपैठ, बेरोजगार युवाओं का संघर्ष, किसानों को खाद की कमी और आदिवासियों को पोषण का संकट जनता से जुड़े गंभीर सवाल हैं। सरकार को इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करने और ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है।

Created On :   23 Aug 2026 1:51 AM IST

Tags

Next Story