- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जौरा विधायक के अनशन में कल शामिल...
MP News: जौरा विधायक के अनशन में कल शामिल होंगे जीतू पटवारी, कांग्रेस ने 22 अगस्त को किया मुरैना बंद का आह्वान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस शक्कर कारखाने को फिर से चालू करवाने के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय लगातार 6 दिनों से भूख हड़ताल पर है। कल 21 अगस्त को उनके अनशन में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीत पटवारी शामिल होंगे। इस दौरान पटवारी विधायक से मुलाकात करे उनके आंदोलन को समर्थन देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने 22 अगस्त को मुरैना बंद का आह्वान किया है।
यह भी पढ़े -कैलारस शुगर मिल से जुड़े सवालों को खारिज किए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैलारस शक्कर कारखाने को बचाने को लेकर स्थानीय विधायक पंकज उपाध्याय के लगातार आमरण अनशन उनकी स्वास्थ्य स्थिति और वजन में गिरावटआई है। चिकित्सकीय जांच में उनका ब्लड प्रेशर एवं शुगर लेवल कम पाया गया है।
स्वास्थ्य गिरावट से उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। इसके बावजूद विधायक पंकज उपाध्याय अपने संकल्प पर अडिग हैं और अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन जारी रखे हुए हैं। विधायक उपाध्याय के अनशन में जिले भर से हजारों की संख्या में किसान,युवा साथी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेता ने अपने आंदोलन को पूरी तरह गांधीवादी कहा है।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय, कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उनके समर्थन में पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा कि जब यहां कारखाना चलता था, तब पूरे मुरैना जिला में चमन बसता था, घरों में खुशियाली थी, भारत के बड़े बड़े राज्य पंजाब,हिमाचल प्रदेश,कश्मीर भी हमारे मुरैना के आगे फेल थे, इस दौरान उन्होंने सरकार पर कारखाने को बंद करके बर्बाद करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने 22 तारीख को सम्पूर्ण सबलगढ़ बंद रखने की बात कही।
Created On :   20 Aug 2026 6:19 PM IST













