MP News: बजट अनुशासन बनाने केंद्रीय योजनाओं के लिए अग्रिम व्यय पर लगाई रोक

बजट अनुशासन बनाने केंद्रीय योजनाओं के लिए अग्रिम व्यय पर लगाई रोक
  • राज्य सरकार ने वित्त विभाग के माध्यम से बजटीय अनुशासन बनाने एवं वित्तीय हितों की सुरक्षा हेतु केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत केंद्रांश राशि का राज्य के बजट से अग्रिम व्यय करने पर रोक लगा दी है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने वित्त विभाग के माध्यम से बजटीय अनुशासन बनाने एवं वित्तीय हितों की सुरक्षा हेतु केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत केंद्रांश राशि का राज्य के बजट से अग्रिम व्यय करने पर रोक लगा दी है।

अपर मुख्य सचिव वित्त मनीष रस्तोगी ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिये हैं। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय राशि की प्राप्ति में विलम्ब के कारण राज्य के संसाधनों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। इसलिये जब केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश की राशि प्राप्त हो तभी योजना अंतर्गत राज्यांश की राशि का आहरण किया जाये।

सभी बजट नियंत्रण अधिकारी अपने विभाग से संबंधित ऐसी समस्त योजनाओं की सूची तैयार करें जिनमें केंद्रांश राशि अपेक्षित है तथा केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय और नोडल अधिकारियों से निरन्तर समन्वय स्थापित कर संबंधित योजना की लंबित केंद्रांश की राशि राज्य के पक्ष में यथाशीघ्र प्राप्त करें।

Created On :   23 Aug 2026 1:46 AM IST

Tags

Next Story