बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: 22 अगस्त को दिल्ली में बीजेपी की बैठक, पहली बार जुटेंगे पदाधिकारी, पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव पर होगी चर्चा

22 अगस्त को दिल्ली में बीजेपी की बैठक, पहली बार जुटेंगे पदाधिकारी, पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव पर होगी चर्चा
65 सदस्यों वाली बीजेपी की नई टीम में 12 महिलाओं और 2 मुस्लिम चेहरों के साथ कई नए पदाधिकारी शामिल हुए है। बैठक में नए नेताओं को पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में 22 अगस्त को बैठक होनी है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कुछ दिन पहले ही हुआ था। उनकी टीम में 65 पदाधिकारी शामिल किए गए है। जिनमें 12 महिलाएं और दो मुस्लिम नेता शामिल है। बीजेपी की ये पहली बैठक होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी की बैठक में आगामी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। बीजेपी की इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 22 अगस्त को होने वाली बैठक में नए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां बताई जाएंगी। 2027 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बीजेपी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी की इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नए पदाधिकारियों से संवाद करके ये जानकारी दी जाएगी कि पार्टी वर्कर और आम जनता के बीच किस तरह संवाद स्थापित करना है। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की नीतियों को लोगों तक कैसे पहुंचाना है, इस पर चर्चा हो सकती है!

आपको बता दें बीजेपी ने 65 सदस्य वाली अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में युवा, महिलाओं के साथ -साथ अलग-अलग राज्यों और समाज के कई वर्गों के नेताओं को शामिल किया गया है।

Created On :   20 Aug 2026 2:32 PM IST

Tags

Next Story