CWC बैठक: वंदे मातरम् विवाद के बीच कांग्रेस का बड़ा फैसला, 2 छंदों पर बनी सहमति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वंदे मातरम् को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक हुई। जिसमें वंदे मातरम् के दो छंद गाए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में छात्रों की समस्या, राम मंदिर चंदा चोरी, चीनी घुसपैठ जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले केंद्र सरकार मानसून सत्र के दौरान वंदे मातरम् को लेकर कानून लाई थी, इसमें 6 छंद गाना जरूरी किया गया था। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो इस पर कानूनी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े -निकाय चुनाव में कांग्रेस का डिजिटल प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन, युवाओं पर खास फोकस
बैठक में राहुल गांधी क्या कहा?
इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा, "मोदी और अमित शाह फिनिश हो चुके हैं। हमारी पार्टी में एकता बड़ी शक्ति है। ममता बनर्जी की पार्टी को देखिए कैसे बिखर गई। हमारी एकता हमारी विचारधारा, हमारी ताकत है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए। ढांचे को मजबूत कीजिए। छात्रों के साथ अहित नहीं होना चाहिए। देश का युवा हमारी ताकत है हमारी शक्ति है। छात्रों का मुद्दा पूरे देश भर में उठाया जाएगा। छात्रों की लड़ाई हर मोर्चे पर हर जगह लड़ी जाएगी।"
पीएम आवास को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
इस मीटिंग के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल का कहना है, "3 से 4 मुद्दों पर गहन चर्चा हुई है। पहला एग्जामिनेशन का मुद्दा था, इसमें पेपर लीक का, छात्रों ने जो प्रदर्शन किया और भारत सरकार ने जिस तरह से प्रदर्शन को डील किया। CWC ने कहा कि संसद का सत्र विपक्ष के लिए सफल था और सरकार बैकफुट पर थी। राहुल गांधी का इनिशिएटिव छात्रों की गूंज और सर्जिकल स्ट्राइक PM के आवास पर ने बहुत इम्पैक्ट किया। 800 शहरों में छात्रों की गूंज होगा, जिसमें कुछ में राहुल गांधी शामिल रहे।"
उन्होंने यह भी बताया, "दूसरा चंदा चोरी का मुद्दा था। सबको पता है कि चंदा चोरी सिर्फ राम मंदिर का ही मुद्दा नहीं है बल्कि अब ये आम लोगों की विश्वास से जुड़ा मुद्दा है। इन्होंने राम मंदिर का इस्तेमाल पोलराइज करने के लिए किया। हम इसे पूरे देश में ग्रास रूट पर ले जाएंगे।"
Created On :  
