नवीन की नई टीम: भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यूपी से ही क्यों चुने दो मुस्लिम, जानिए इसके पीछे की कहानी ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 65 पदाधिकारियों वाली भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो मुस्लिम नेताओं को शामिल किया गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में ये दोनों ही मुस्लिम नेता उत्तरप्रदेश से आते है। अब सवाल ये है कि आखिर बीजेपी की क्या मजबूरी रही कि बीजेपी ने यूपी से ही दोनों मुस्लिम नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करना पड़ा, तो आपको बता दें कुछ महीनों बाद यूपी में विधानसभा चुनाव होने है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कुर्सी का रास्ता ही सियासी तौर पर यूपी से ही निकलता है। यानि जि दल ने यूपी चुनाव में बढ़त बनाई है उसका दिल्ली रास्ता अधिक आसान हो जाता है। यहीं मुख्य वजह मानी जा रही है कि बीजेपी ने अपनी नई टीम में यूपी से ही दो मुस्लिम नेताओं को चुना है।
यह भी पढ़े -BJP आईटी सेल से रिप्लेस होने पर अमित मालवीय खुश या दुखी? नितिन नवीन की नई टीम को लेकर दी पहली प्रतिक्रिया
भाजपा की नई टीम में तारिक मंसूर और बासित अली नाम के दो मुस्लिम नेताओं को भी जगह दी गई है। बीजेपी ने मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कुंवर बासित अली को भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. तारिक मंसूर पसमांदा समुदाय के कुरैशी समाज से आते हैं। वहीं, कुंवर बासित अली मुस्लिम राजपूत समुदाय से आते हैं। बीजेपी दो मुस्लिम नेताओं के सहारे विधानसभा चुनाव में पहले से ही अलग अलग धड़ों मे बंटे मुस्लिम मतदाताओं में से कुछ वोटर्स को अपने पाले में खींचने की कोशिश में है।
कुंवर बासित अली
कुंवर बासित अली भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके थे। मेरठ जिले के कायस्थ बड्ढा गांव के रहने वाले बासित अली मुस्लिम राजपूत समुदाय से आते हैं।वो मेरठ में अपना होटल व्यवसाय भी करते है। बासित अली ने पिछले एक दशक में भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है।
यह भी पढ़े -बीजेपी की नई टीम में पंजाब के नेताओं को मिली बड़ी कमान, उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा और 80 लोकसभा सीटें आती हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगा था, बीजेपी 2019 की 62 सीटों से घटकर केवल 33 सीटों पर सिमटना पड़ा। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने दो मुस्लिम नेताओं समेत राज्य के कुल 8 नेताओं को नवीन टीम में जगह दी है। यूपी के आठ सदस्यों को मौका देकर बीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन में यूपी को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व दिया है ताकि राज्य स्तर पर चुनावी रणनीति और पकड़ को फिर से मजबूत किया जा सके।
तारिक मंसूर
उत्तर प्रदेश से आने वाले डॉ. तारिक मंसूर को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में दोबारा नियुक्त मिली हैं। वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं, जिन्हें अप्रैल 2023 में योगी सरकार ने मनोनीत किया गया था।
Created On :   19 Aug 2026 7:12 PM IST












