BJP New Team: BJP आईटी सेल से रिप्लेस होने पर अमित मालवीय खुश या दुखी? नितिन नवीन की नई टीम को लेकर दी पहली प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ हो गया है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अमित मालवीय की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दीपक म्हास्के समेत बीजेपी के सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी है। अमित मालवीय ने कहा कि बीजेपी की नई टीम का ऐलान ऐसे अहम समय पर हुआ है जब पार्टी नई ऊंचाइयां छूने और अपने संदेश, संगठन को देश के हर कोने तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा एमएलसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप
साल 2015 से बीजेपी के आईटी सेल के हेड थे अमित मालवीय
अमित मालवीय को साल 2015 में बीजेपी के आईटी सेल का हेड बनाया गया था। अपने काम को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'पिछले एक दशक में मुझे इन सभी के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में बीजेपी का डिजिटल कम्युनिकेशन नए मुकाम हासिल करेगा और पूरे विश्वास, रचनात्मकता और स्पष्टता के साथ भारत की जन-चर्चा को आकार देना जारी रखेगा।'
उन्होंने कहा, 'मैं खास तौर पर दीपक म्हास्के को बधाई देना चाहता हूं, जो बीजेपी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख के तौर पर मेरी जगह लेंगे। साथ ही सह-संयोजक बनाए जाने पर प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को भी बधाई देता हूं।' छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के संगठनात्मक और मीडिया एक्टिविटी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र गिरीश महाजन नासिक के संरक्षक मंत्री बनाए गए, भरत गोगावले को रायगढ़ का जिम्मा मिला
नितिन नवीन की नई टीम के पदाधिकारियों की दी बधाई
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर बीजेपी के जितने भी सपोर्टर हैं, उन्हें धन्यवाद कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह परिवार हर उतार-चढ़ाव में साथ खड़ा रहा है और भारत की जन-चर्चा को नई दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाई है। आप मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ऊर्जा का स्रोत हैं। इस विभाग की कमान संभालने के दौरान पिछले ग्यारह वर्षों में मुझे आप में से कई लोगों से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला और वे मुलाकातें हमेशा खास रहेंगी।'
उन्होंने सोशल मीडिया पर बीजेपी के सोपोर्टर से अपील की, 'मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में भी आप पार्टी और मेरे उत्तराधिकारियों को अपना पूरा समर्थन देते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेतृत्व में भारत और भी बड़ी ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार है। इस सफर में आपके योगदान को याद रखा जाएगा और सुनहरे शब्दों में दर्ज किया जाएगा।'
Created On :   17 Aug 2026 7:50 PM IST










