Mumtaz Patel on Amit Malviya: नितिन नवीन की नई टीम पर कांग्रेस का रिएक्शन, अमित मालवीय की छूट्टी पर क्या बोलीं?

नितिन नवीन की नई टीम पर कांग्रेस का रिएक्शन, अमित मालवीय की छूट्टी पर क्या बोलीं?
भाजपा ने सोमवार को पार्टी प्रमुख नितिन नवीन की टीम का ऐलान किया है। इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने नई टीम का स्वागत किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को पार्टी प्रमुख नितिन नवीन की टीम का ऐलान किया है। इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने नई टीम का स्वागत किया है, लेकिन खास तौर पर अमित मालवीय का किया है, क्योंकि भाजपा आईटी सेल के हेड के पद से उन्हें हटा दिया है और उनकी जगह पर छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को नियुक्त किया है।

अमित मालवीय के पद से हटने पर क्या बोले?

कांग्रेस नेता का कहना है, "जिस इंसान ने अकेले दम पर पूरे आईटी सेल के द्वारा पूरे देश में नफरत फैलाई, कांग्रेस के खिलाफ पूरा प्रोपेगेंडा चलाया, राहुल गांधी के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया, अफवाहें फैलाईं, गलत खबरें फैलाईं तो उनका जाना तो बनता था। शायद हम देख रहे हैं कि इनकी आईटी सेल जिसके पीछे करोड़ों रुपये खर्च किए गए, पिछले दो महीनों में हमारे छात्रों ने पूरा प्रोपेगेंडा को खत्म कर दिया और पूरे भाजपा को एक्सपोज करके रखा हुआ है। अमित मालवीय जी का जाना बहुत आवश्यक था।"

2029 में नई टीम की छूट्टी!

मुमताज पटेल का आगे कहना है, "बाकी टीम आई है, मैं सिर्फ उनसे इतना ही कहना चाहूंगी कि अगर आप शिद्दत से काम लें तो अलग बात है लेकिन जिस तरीके से आपकी पार्टी और टीमों ने मिलकर सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स और नफरत की राजनीति की है, अगर उसी सिस्टम से आप चलेंगे तो देश धोखा खाने वाली नहीं है। 2029 में भाजपा और नितिन नवीन जी की नई टीम को टाटा बाय बाय हम करेंगे।"

अमित मालवीय नई टीम को लेकर क्या बोले?

दूसरी तरफ, अमित मालवीय ने नितिन नवीन की नई टीम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है, "मैं खास तौर से दीपक म्हास्के जी को बधाई देना चाहता हूं, जो बीजेपी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख के तौर पर मेरी जगह लेंगे। मुझे पिछले एक दशक में उन सभी के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में, बीजेपी का डिजिटल कम्युनिकेशन नए मुकाम हासिल करेगा।"

Created On :   17 Aug 2026 10:03 PM IST

Tags

Next Story