छात्र आंदोलन के आगे झुकी झारखंड सरकार: CM हेमंत सोरेन ने मानी सभी बड़ी मांगें, देवेंद्र महतो ने खत्म की भूख हड़ताल

डिजिटल डेस्क, रॉची। JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ 24 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के आगे झारखंड सरकार झुक गई। सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों की प्रमुख मांगें मान ली हैं।
रिटायर्ड जज की निगरानी में होगी मामले की जांच- सीएम
उन्होंने कहा आज कैबिनेट बैठक हुई थी जिसमें JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 2014 से हुई सभी छोटी बड़ी गड़बड़ियों की व्यापक जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि TDPL द्वारा कराए गए सभी परीक्षा रद्द होंगे। रिटायर्ड जज की निगरानी में मामले की जांच होगी। सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर चिंतित हैं।
सोरेन सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल में झारखंड के मंत्री दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी की मौजूदगी में अपनी भूख हड़ताल खत्म की।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Student leader Devendra Nath Mahato breaks his hunger strike in the presence of Jharkhand Ministers Dipika Pandey Singh and Irfan Ansari at the Sadar Hospital after the CM's announcement to cancel the JSSC-CGL exam and all exams conducted by TDPL. pic.twitter.com/AUEURpxMRr
— ANI (@ANI) August 17, 2026सरकार के फैसले पर देवेंद्रनाथ महतो ने क्या कहा?देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि छात्रों, अभिभावकों को और विशेष रुप से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं। सबसे बड़ी बात जांच भी बहुत बारीकी से करते हुए, एक एक भ्रष्ट व्यक्ति को पकड़ने का काम कर रहे हैं। रिफॉर्म के प्रोसेस के लिए हमलोग अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।हमारा 20 अगस्त का कार्यक्रम है। अभी हम ऑफिशियल नोटिस के इंतजार में हैं। हमने CBI-CID जांच खूब देखे हैं। हमें एक सिस्टम चाहिए जिसमें फिर से पेपर लीक न हो, ऐसा सिस्टम सरकार को लाना चाहिए। मैं नहीं चाहता हूं किसी और मां का बेटा ये कुर्बानी दे, मैं चाहता हूं कि ये लड़ाई अंतिम हो। मैं सरकार का सहयोग करूंगा। इसके लिए हम सरकार का सहयोग करेंगे, एक ऐसा रिफॉर्म सिस्टम लेकर आएंगे कि आने वाली पीढ़ी में भी पेपर लीक न हो।
Created On :   17 Aug 2026 10:22 PM IST









