मोदी मंत्रिमंडल विस्तार!: अटकलों पर विराम, मंत्री रेस से बाहर हुए कई युवा सांसद, नवीन की नई टीम में मिली अहम जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के कई युवा और नए सांसदों को जगह मिली है। कई ऐसे सांसद है, जिनके नाम मोदी कैबिनेट विस्तार में अटकलों के तौर पर चल रहे थे। नवीन की टीम में मौका मिलने से अब इनके मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनने पर विराम लग गया है। हाल ही में मध्यप्रदेश में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित हुए पंजाब के तरुण चुघ का नाम मोदी मंत्रिमंडल में प्राथमिकता से चल रहा था,जबकि युवा सांसदों में खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा का नाम भी मोदी सरकार में संभावनाओं के तौर पर टॉप पर चल रहा था। दोनों ही नेताओं ने बीते कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी से मुलाकात की थी। दोनों ही नेताओं का नाम मोदी कैबिनेट विस्तार में प्रमुख दावेदारों में शामिल था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल का राष्ट्रीय संयोजक और तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में उनके केंद्र सरकार में शामिल होने की अटकलों पर अब रोक लग गई।
यह भी पढ़े -पिता कांग्रेस सरकार में दो बार रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री, क्या पुत्री को मिल सकता है मौका?
खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी मिली है, इनका नाम भी मोदी सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल होने की रेस में आगे था। नवीन की टीम में लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्याक्ष बनाया गया है। हालांकि मौजूदा समय में वो किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
सौदान सिंह को राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री बनाया गया है। विदिशा के सौदान सिंह संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। अभी वो चंडीगढ़ में रहते है। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश से युवा नए चेहरों को मिली जिम्मेदारियों को पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े -कौन लेगा कुरियन की जगह? इन नेताओं को मिल सकता है मौका, सामाजिक समीकरण से लेकर विधानसभा चुनाव पर फोकस
नवीन की नई टीम से साफ संकेत मिल रहा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में नई पीढ़ी के नेताओं को तवज्जों देकर आगे बढ़ा रही है। कुछ ही दिनों में मोदी मंत्रिमंडल विस्तार होना है, ऐसे में पार्टी के कई युवा सांसदों को मौका मिल सकता है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणा में मध्यप्रदेश से हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। एससी से लेकर एसटी, ब्राह्मण ,क्षत्रिय और वैश्य के साथ ओबीसी वर्ग के नेता को नवीन टीम में शामिल किया गया है। इससे साफ है बीजेपी ने जाति संतुलन का पूरा ध्यान रखा है।
Created On :   18 Aug 2026 4:11 PM IST










