Delhi News: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र पर लगाए कई आरोप

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र पर लगाए कई आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा दुनिया का सबसे युवा देश भारत ही है और युवा हमारा भविष्य हैं। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सांप्रदायिक उन्माद और रेवड़ी कल्चर की होड़ में सबसे अधिक उपेक्षा युवाओं के शिक्षा और रोजगार की हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बाद आज बुधवार 19 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक दिल्ली के इंदिरा भवन में हो रही है। CWC की बैठक में मानसून सत्र से लेकर , छात्रों के साथ प्रदर्शन के दौरान हुई बर्बरता और अयोध्या चंदा चोरी जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, इसके साथ ही संगठन के के विस्तार और रणनीति को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक आगामी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और केंद्र सरकार को घेरने पर मंथन भी हो सकता है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बारे में पार्टी अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा संसद सत्र के समापन के बाद हम लोग पहली बार मिल रहे हैं। कुछ बेहद ज्वलंत मुद्दों पर हमें आपस में चिंतन मनन करना है। आज हमारी सामूहिक चिंता का सबसे बड़ा बिंदु युवा हैं। आज़ादी के 80 साल हो गए पर कई प्रमुख क्षेत्रों में स्थितियां बेहतर होने की जगह बदतर होती जा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा इस मौके पर मैं राजीव गांधी का खासतौर पर स्मरण करना चाहूंगा। कल उनकी जन्म जयंती है। उन्होंने प्रचंड बहुमत की सरकार में रहते हुए अपनी नीतियों के केंद्र में नौजवानों को रखा था। पूर्व पीएम ने वोटिंग की उम्र 21 साल से घटा कर 18 साल की। देश के हर जिले में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क खड़ा किया।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा दुनिया का सबसे युवा देश भारत ही है और युवा हमारा भविष्य हैं। पर सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया है। सांप्रदायिक उन्माद और रेवड़ी कल्चर की होड़ में सबसे अधिक उपेक्षा युवाओं के शिक्षा और रोजगार की हुई है। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का सिलसिला उसी दौरान आरंभ हुआ। उन्होंने व्यापक विचार मंथन के बाद जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार कराई, उसमें डिग्री के साथ रोजगार और skill development को जोड़ा।

कांग्रेस नेता ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर सरकार पर ट्रस्ट गठन की घोषणा से लेकर उसमें हुई नियुक्ति में हेराफेरी का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इस पर पीएम मोदी स्पष्ट बयान देने की बात कही।

कांग्रेस अध्यक्ष ने चीन द्वारा हमारी सीमा में अतिक्रमण मामले को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को इस पर ईमानदारी से बात रखनी चाहिए थी। विपक्षी दल का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति और अनदेखी नहीं होनी चाहिए

महिलाओं और कमजोर तबकों को इसमें खास जगह मिली। इन बातों को हमारी आगे की सरकारों ने आगे बढाया। UPA सरकार में शिक्षा अधिकार से लेकर संस्थाओं के निर्माण और विकास को गति मिली, लेकिन जब युवाओं पर चर्चा होती है तो हमारे कई साथी, इन बातों को मजबूती से नहीं रखते हैं, जबकि ये हमारी बड़ी उपलब्धियां हैं। इसी के साथ IT और संचार क्रांति की भी बड़ी उपलब्धि है, जिसने 21वीं सदी के भारत को शक्ति दी।

कांग्रेस ने देश में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा संस्थाओं में नियुक्तियों को लेकर केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा, शिक्षण संस्थाओं पर आरएसएस का कब्जा होता जा रहा है। पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में घोटाला और नियुक्तियों में देरी से उसका सामना होता है। इसमें सबसे बुरी हालत गरीब और कमजोर हैसियत वाले बच्चों की होती है। पूरे देश में युवाओं में रोष है, उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर किया जा रहा है , कांग्रेस ने उनकी दिक्कतों को अपने agenda में लिया है। राहुल गांधी ने “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम के माध्यम से उनकी बातों को राष्ट्रीय पटल पर रखा है। संसद में भी हम सबने प्रयास किया कि शिक्षा और परीक्षा के सवाल पर व्यापक मंथन हो। छात्रों पर हुई ज्यादती पर चर्चा हो, जवाबदेही तय हो।

इस दौरान कांग्रेस चीफ खड़गे ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा पूरे मानसून सत्र में सवालों से बचते रहे। अब वे बोलने लगे हैं पर युवाओं के सवालों की जगह गैर मुद्दों को ही तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस को अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट, व्यापक और समयबद्ध Education-to-Employment Roadmap तैयार करे। साथियों, इसी तरह आम लोगों के भरोसे से जुड़ा दूसरा अहम सवाल राम मंदिर से जुड़ा है। राम मंदिर में हुए भारी घोटाले का मुद्दा जन जन के बीच गूंज रहा है।

Created On :   19 Aug 2026 6:20 PM IST

Tags

Next Story