Bihar News: आरजेडी का लोकभवन मार्च, पुलिस ने तेजस्वी समेत कई पार्टी नेताओं को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा

आरजेडी का लोकभवन मार्च, पुलिस ने तेजस्वी समेत कई पार्टी नेताओं को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन पर चली AK-47 के खिलाफ आरजेडी ने आज लोकभवन तक विरोध मार्च निकाला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर आरजेडी ने आज विरोध मार्च निकाला। इस दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इसे लेकर RJD सांसद मीसा भारती ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा यहां हिरासत में लेकर आए और सभी का नाम पता लिया गया और उसके बाद हमें छोड़ दिया गया है। आरजेडी नेताओं ने राज्यपाल के सचिव को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। हालांकि पुलिस ने आरजेडी के मार्च को बीच में रोक लिया, प्रतिनिधिमंडल को लोकभवन से समय मिला और वे मिलने गए, जहां उन्होंने अपनी मांगें रखी।

तेजस्वी यादव ने रिहाई के बाद कहा जब तक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं करेंगे पूरी घटना का वक्तव्य नहीं देंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया ये लोगों के सामने नहीं रखेंगे, छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, बेरोजगारी खत्म नहीं होती हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।

IG पटना जितेंद्र राणा ने RJD के राजभवन मार्च को लेकर कहा मार्च का कार्यक्रम गांधी मैदान से शुरू हुआ था, जो IT गोलंबर पर आकर माप्त हो गया है। पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया है। भीड़ पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। इसे लेकर RJD नेता मनोज कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं, झूठा हलफनामा दिया गया, केंद्रीय मंत्री झूठी बात कर रहे हैं कि गोली नहीं चली, हलफनामें में हवाई फायर स्वीकार किया गया, गर्दनीबाग में छात्र बैठे हैं, एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं हो रही है। सरकार पर आरोप लगाते हुए आरजेडी नेता ने कहा शिक्षा और रोजगार के ढांचे को गिरवी रख दिया है। इन सवालों से आज आरजेडी ने राज्यपाल के सचिव को अवगत कराया है और ज्ञापन सौंपा है। उम्मीद करते हैं कि राज्यपाल ठोस फैसला करेंगे।

Created On :   19 Aug 2026 6:44 PM IST

Tags

Next Story