TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें: अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, धार्मिक भावनाएं आहत करने के लगे आरोप

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की एक वीडियो मैसेज से मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें इस मामले में कृष्णानगर की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इस वीडियो को लेकर उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और कथित तौर पर भड़काऊ प्रतिक्रिया देने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़े -सुमित रॉय की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई, गिरफ्तारी पर लगी रोक बरकरार
विवाद की शुरुआत
इस विवाद की जड़े वहां से फैलना शुरू हुई थी, जब एक मामले के सिलसिले में महुआ मोइत्रा के कोर्ट पहुंचने के खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी बाद में मिली थी कि कुछ महिलाएं उस दौरान अंडे लेकर कोर्ट परिसर में जुट गई थीं, जहां कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर बाद में वायरल हुई थी।
मोइत्रा ने वीडियो संदेश में क्या कहा?
इसके बाद महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसको लेकर उन पर आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने महिलाओं को अपना चेहरा ढकने की सलाह दी था। उन्होंने कहा था कि ऐसा करने से आपकी पहचान उजागर नहीं हो पाएगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को कथित तौर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कही थी।
यह भी पढ़े -FCRA बिल को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान, BJP पर RSS की फंडिंग कराने का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता का दावा
शिकायतकर्ता ने महुआ मोइत्रा के इसी वीडियो संदेश को लेकर 17 जून, 2026 को कृष्णानगर की अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके साथ ही दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी धार्मिक रूप से भड़काऊ थी। इसी वजह से दोनों समुदायों का अपमान हुआ है।
शिकायकर्ता की इस शिकायत पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए महुआ मोइत्रा को कई बार पेश होने के निर्देश दिए थे। हालांकि, आरोप है कि वह अदालत में पेश नहीं हुई। इसी क्रम में उन्हें आज बुधवार को भी पेश होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह शाम 5 बजे तक भी कोर्ट में पेश नहीं हुई थी। इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
Created On :   19 Aug 2026 6:27 PM IST













