मॉनसून सत्र: शाह पर राउत का बड़ा हमला, बयान से भागिए मत, कब तक बचेंगे? भविष्य के लिए कही बड़ी बात

शाह पर राउत का बड़ा हमला, बयान से भागिए मत, कब तक बचेंगे? भविष्य के लिए कही बड़ी बात
टीएमसी सांसद ने कहा सत्र के पहले दिन से ही हमारी वही मांग है, जिन पर पूरा देश टिका है। विपक्ष ने शाह को सदन में आने और बयान देने को कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के दौरान छात्रों के प्रदर्शन में लाठी और अयोध्या में चंदा चोरी मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक बवाल मचा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सरकार और शाह के बयान पर अड़ा हुआ है। विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर हमलावर है।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर कहा अमित शाह के बयान की तो बात ही छोड़िए, भविष्य में उन्हें इस्तीफा देना होगा। राउत ने कहा दो मुद्दे हैं- राम मंदिर के चंदे की चोरी और छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया। इन दोनों मुद्दों पर सदन में 15 दिन से हंगामा हो रहा है इन दोनों विषय पर चर्चा होनी चाहिए।

विपक्षी दलों में शामिल TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने इस मामले को लेकर कहा, "हमारी मांग तो पहले दिन से जो है, उस पर सिर्फ हम नहीं बल्कि पूरा देश टिका हुआ है, उन्होंने कहा हमने बस एक बयान मांगा था। हमने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आओ और साफ बयान दो कि पैलेट गोली और हिंसा का निर्देश आपने दिया था या नहीं और अगर आपने नहीं दिया था तो आपके मंत्रालय में किसने दिया था? राम मंदिर की जो बहस है, जो सबसे बड़ा मुद्दा है, सरकार उस पर चर्चा नहीं कर रही, हम क्या अमित शाह को सदन में आने से रोक रहे हैं? वो सदन में नहीं आ रहे हैं, हम तो रोज आ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी कहा गृह मंत्री सदन में आए ये उनका संवैधानिक दायित्व है, वो आए और बताए कि छात्रों पर जो अत्याचार हुए हैं उस पर जवाब दें और चंदा चोरी पर जवाब दें।

Created On :   12 Aug 2026 4:10 PM IST

Tags

Next Story