मॉनसून सत्र: लेफ्ट सांसद ने बीजेपी सांसद पर लगाए आरोप, सुष्मिता देव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश

लेफ्ट सांसद ने बीजेपी सांसद पर लगाए आरोप, सुष्मिता देव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश
लेफ्ट सांसद ब्रीटास ने पहनावे को लेकर बीजेपी सांसद की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताई तो राज्यसभा में हुआ हंगामा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा सदन की कार्यवाही में उस वक्त हंगामा मच गया, जब लेफ्ट सांसद ने सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी के सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। आपको बता दें लेफ्ट सांसद जॉन ब्रीटास ने बीजेपी सांसद सुष्मिता देव पर सदन में आरोप लगाते हुए कहा उन्हें लुंगीवाला कहकर उन पर अपमानजनक टिप्पणी की जाती है। उन्हें लुंगी वाला कहा जाता हैं। लेफ्ट सांसद के इस बयान पर किरन रिजिजू ने अपत्ति जताई।

हालांकि उच्च सदन में देखते ही देखते कार्यवाही के दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच हंगामा शुरु हो गया। हालांकि इस दौरान राज्यसभा के चेयरमैन सी. पी. राधाकृष्णन ने इस मसले पर सदस्यों को शांत रहने और अलग से कैबिन में बात करने की समझाइश दी। लेकिन हंगामा तब भी जारी रहा। इसे देखते हुए सदन प्रमुख ने कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया। उच्च सदन के चेयर मैन ने आगे कहा कि किसी भी सांसद की गरिमा और सम्मान को ठेस न पहुंचाया जाए।

लेफ्ट सांसद ब्रीटास ने भाजपा की सुष्मिता देव को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। इसमें उन्होंने बताया कि बीजेपी सांसद सुष्मिता देव उन पर इनकम टैक्स सांशोधन बिल 2026 सदन में पेश हो रहा था तब बीजेपी सांसद अपने सीट से उठकर उनके पीछे आ गई और बार-बार उनको लुंगीवाला कहा।

Created On :   12 Aug 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story