वार-पलटवार: अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का आया रिप्लाई, छात्र आंदोलन में गोली चलाने पर फिर मांगा जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम लोग अमित शाह के भाषण को लेकर दिलचस्पी नहीं रखते हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने सवाल पूछा कि बच्चों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। यह जानना चाहते हैं।
यह भी पढ़े -डीएमके ने सीएम विजय के परिसीमन प्रस्ताव का किया समर्थन, उदयनिधि ने कहा-संसदीय सीटें कम नहीं होनी चाहिए
राहुल गांधी ने शाह पर कसा तंज
राहुल ने तंज कसते हुए कहा, 'हमें अमित शाह का लेक्चर सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब मैं 'हम' कहता हूं, तो मेरा मतलब देश की युवा पीढ़ी से है। छात्रों पर गोली किसने चलाई? छात्रों को कील लगी लाठियों से पीटने का आदेश किसने दिया? क्या हमारे बच्चों पर गोली चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था? अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। भारत के गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है, वे सदन में नहीं आ सकते।'
राहुल गांधी ने शाह पर तंज कसते हुए कहा, '20 दिन के लिए गायब हो गए। उनके घर के आगे हजार पुलिस वाले खड़े हुए हैं, ताकि कोई बच्चा उनके घर न आ जाएं। गुब्बारे से हवा निकल गई है। अब गुब्बारा फट गया है।'
यह भी पढ़े -केरल मंत्री ओजे जनीश ने एलडीएफ सरकार के 'मेसी एपिसोड' पर कहा-सवालों के अब तक नहीं मिले जवाब
झारखंड छात्र आंदोलन पर दी सफाई
इसके अलावा राहुल गांधी ने झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मैं झारखंड के मामले पर चुप नहीं हूं। मैंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर कहा था, हम अपने छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा को सही नहीं मानते। मैं चुप नहीं हूं, बल्कि खुलकर यह बात कह रहा हूं।'
Created On :   12 Aug 2026 2:48 PM IST










