स्वतंत्रता दिवस से पहले: NDA सांसदों ने दिल्ली में निकाली 'तिरंगा' यात्रा, सांस्कृतकि विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली में शामिल हुए वीडी शर्मा

NDA सांसदों ने दिल्ली में निकाली तिरंगा यात्रा, सांस्कृतकि विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली में शामिल हुए वीडी शर्मा
15 अगस्त से पहले 13 तारीख को हर घर तिरंगा और आज 12 तारीख को बाइक यात्रा एक संदेश, भारत मंडपम से नेशनल स्टेडियम मेजर ध्यानचंद तक निकली रैली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सत्तारूढ़ NDA सांसदों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हर घर तिरंगा बाइक रैली में सहभागिता की। भारत मंडपम से निकली रैली का नेशनल स्टेडियम मेजर ध्यानचंद में समापन हुआ। जिसमें कई सांसद और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। आयोजित तिरंगा रैली में बाइक रैली की झलकियाँ भी दिखाई दी।

खजुराहो सांसद और एमपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा दिल्ली में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस रैली का आयोजन सांस्कृतिक विभाग की ओर से किया गया। समापन अवसर पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, वीडी शर्मा समेत समस्त एनडीए सांसद , बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। तिरंगे के गौरव और राष्ट्र की एकता के इस उत्सव में शामिल होना गर्व और उत्साह से भर देने वाला अनुभव रहा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी सांसद विनोद तावड़े ने 'तिरंगा' रैली में हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया के सामने कहा यह कार्यक्रम आज और भी खास है क्योंकि हम 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं इसलिए 'वंदे मातरम' से प्रेरणा लेकर उन बलिदानियों से प्रेरणा लेकर हम सब लोग देश के लिए योगदान करें, देश की युवा शक्ति की ऊर्जा देश को विकसित करने के लिए बने और जुटे इस दृष्टिकोण से तिरंगा रैली आयोजित की गई है।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा यह तिरंगा हम लोगों के लिए आन-बान-शान है, भारतवासियों के लिए प्राणों से भी प्यारा है विकसित भारत और एक भारत, श्रेष्ठ भारत जो पीएम मोदी का संकल्प और सपना है उसको ये ऊर्जा देता है।

तिरंगा रैली के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' गाया। और आगे कहा ये तिरंगा यात्रा एक गर्व की अनुभूति है। ये तिरंगा यात्रा अपने कर्तव्य के प्रति सकारात्मक भाव है, सभी लोग एक गर्व भाव से तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं हम पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने स्पेशल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा पूरे देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रशक्ति को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व में 13 तारीख को हर घर तिरंगा और आज 12 तारीख को बाइक यात्रा एक संदेश देने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ताकतवर है और युवाओं की ये रैली देश में संदेश देगी कि किस प्रकार से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जा सकता है।

BJP राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने तिरंगा रैली पर कहा PM मोदी के नेतृत्व में युवा आज 'विकसित भारत' के संकल्प को लेकर निकले हैं ये 'तिरंगा' भारत की शान है, पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ता हुआ भारत अब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा।

Created On :   12 Aug 2026 11:53 AM IST

Tags

Next Story