एमपी में क्या होने वाला है?: पीएम मोदी और शाह से मिले बीजेपी नेता, शिवराज ने की सांसदों के साथ बैठक

पीएम मोदी और शाह से मिले बीजेपी नेता, शिवराज ने की सांसदों  के साथ बैठक
दतिया में हार के बाद PM से मिले विधानसभा स्पीकर, संगठन पदाधिकारियों से की सौजन्य भेंट ,दिल्ली में मेल मुलाकात का सिलसिला जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश नेताओं का दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात को लेकर सूबे की राजनीति गरमाई हुई है, सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है कि क्या एमपी में कुछ बड़ा होने वाला हैं? सीएम डॉ मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भी मुलाकात की।

आपको बता दें आज विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। दूसरी तरफ आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सभी सांसदों के साथ बैठक की। मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भले ही इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन इन मुलाकातों को लेकर राज्य की सियासत में कई अटकलें लगाई जा रही है।

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। तभी सीएम डॉ मोहन यादव ने विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। दोनों ही मुलाकात बंद कमरे में काफी देर तक चली। आज विधानसभा अध्यक्ष की पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हुई। इन मुलाकात और बातचीत से सूबे में कई नई सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। सांसद वीडी शर्मा ने चार दिन पहले पीएम मोदी से मुलाकात कर राज्य के कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश के इन नेताओं की मुलाकात को एक सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Created On :   11 Aug 2026 5:02 PM IST

Tags

Next Story