Bhopal News: दतिया हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दी सलाह, 'अभिमान न पालें..करना होगी गहन समीक्षा'

दतिया हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दी सलाह, अभिमान न पालें..करना होगी गहन समीक्षा
दतिया विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा की हार के बाद भाजपा में मचे घमासान के बीच गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक्स पर एक पोस्ट की।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा की हार के बाद भाजपा में मचे घमासान के बीच गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक्स पर एक पोस्ट की। उन्होंने दतिया चुनाव में हार को परीक्षा में फेल होना बताया। उन्होंने सलाह दी और लिखा कि अपनी रणनीति की समीक्षा करना होगी।

दरअसल, उमा भारती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैं अपने समर्थकों से यह अनुरोध करुंगी कि वह यह अभिमान ना पालें कि मेरी वजह से वोट बढ़े क्योंकि अंत में हम दतिया उप चुनाव हार ही गए। जिससे मुझे बहुत आघात लगा।

उमा भारती ने ये भी बताया कि उनके संदेश से दतिया में वोट मिले। भारती ने लिखा मैं तो दतिया चुनाव प्रचार में आ नहीं सकी किंतु समर्थन में एक वाक्य मैंने भेजा जो घर-घर पुहुंचाया गया और वहां वोट भी मिले, आखिर हम सब किसी न किसी परीक्षा में फेल हो गए और हमें अपनी रणनीति की गहन समीक्षा करनी होगी।

Created On :   8 Aug 2026 2:05 AM IST

Tags

Next Story